Skip to main content

About

हम आदिवासी, आदिवासियत के प्रति जिम्मेदार हैं. हम भारत और दुनियाभर के Latest Tribal Hindi News, आदिवासियों की खबरें दिखाएंगे, पढ़ाएंगे. हमारी कोशिश है कि देश और दुनियाभर के आदिवासियों की खूबियां, समृद्ध परंपरा, उनके ऊपर हो रहे अत्याचार, हर सम-विषम परिस्थितियों से दुनियाभर को अवगत कराएं। हमारा यह भी प्रयास है कि गैर-आदिवासियों के मन में आदिवासियों के प्रति फैले भ्रम या यूं कह लें कि गलत धारणाओं को भी खत्म करने का प्रयास करें।

संविधान निर्माण के वक्त संविधान सभा की बैठक में आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करते हुए मरांग गोमके जयपाल सिंह ने कहा था, आदिवासियों को लोकतंत्र सिखाने की जरूरत नहीं है, बल्कि दुनियाभर के दमाम गैर-आदिवासियों को आदिवासियों से लोकतंत्र सीखने की जरूरत है। जाहिर है, अपने पुरखों की तरह हमारा विश्वास भी लोकतंत्र और संविधान के प्रति अटूट है. लोकतंत्र का आधार है- स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व।

ट्राइबल खबर के माध्यम से हम लोकतंत्र के चारों आधार से जुड़ी खुबसूरत बातें, या फिर चारों आधार पर जब भी हमले होंगे, उसे दिखाने के प्रति कटिबद्ध हैं।