Skip to main content

छठा वार्षिक हॉकी इंडिया अवार्ड्स की हुई घोषणा, जानिए आदिवासी खिलाडियों की लिस्ट

Posted on April 1, 2024 - 2:24 pm by
छठा वार्षिक हॉकी इंडिया अवार्ड्स की हुई घोषणा, जानिए आदिवासी खिलाडियों की लिस्ट

छठे हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों में आदिवासी खिलाड़ियों का दबदबा रहा. महिलाओं की श्रेणी में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड आदिवासी खिलाड़ी और टीम की सबसे बेस्ट डिफेंडर सलीमा टेटे ने जीता. सलीमा टेटे को अवार्ड के साथ 25 लाख रुपए से सम्मानित किया गया. वहीं स्टार भारतीय मिडफील्डर और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उपकप्तान हार्दिक सिंह को भी पुरुष वर्ग में प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित होने पर सलीमा टेटे ने कहा कि, यह सम्मान उन्हें देश के लिए और अधिक सम्मान अर्जित करने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने कहा- जब भी मुझे भारतीय जर्सी पहनने और देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मैदान पर उतरने का मौका मिलता है तो यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. यह पुरस्कार मुझे हर दिन और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा ताकि मैं आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर सकूं और देश को गर्व महसूस करा सकूं.

इसके साथ ही अन्य आदिवासी खिलाडियों को भी सम्मानित किया गया. व्यक्तिगत उपलब्धि के तौर पर भी हॉकी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया. हॉकी के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ने दीपिका सोरेंग को भी सम्मानित किया गया. दीपिका सोरेंग को FIH हॉकी 5S महिला विश्व कप 2024, मस्कट, ओमान में टूर्नामेंट बेहतरीन खेल के लिए सर्वश्रेष्ठ उभरता सितारा (अंडर-21) के सम्मान से नवाजा गया. साथ ही उन्हें पुरस्कार के तौर पर 10 लाख रुपए की राशि दी गयी.

इस लिस्ट में एक और ऐसी खिलाड़ी को सम्म्मानित किया गया जो अपने बेहतर खेलों के लिए जानीं जाती है. पिछले साल हुए झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए संगीता कुमारी को भी सम्मानित किया गया. संगीता कुमारी को 1 लाख रुपए से दिया गया.

अवार्ड की लिस्ट में एक और केटेगरी को जोड़ा गया. माइलस्टोन पुरस्कार जिसमे 150 अंतर्राष्ट्रीय कैप्स पूरा करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इस केटेगरी में लगभग चार खिलाडियों को सम्मानित किया गया. जिसमे आदिवासी खिलाडी का नाम भी शामिल रहा. यह खिलाड़ी हैं निक्की प्रधान. निक्की प्रधान ने 21 मई 2023 को एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 150 अंतर्राष्ट्रीय कैप पूरे किए थे. उन्हें 1.50 लाख रुपए से सम्मानित किया गया.

No Comments yet!

Your Email address will not be published.